ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : रविवार को नागरिक मंच की मासिक बैठक अध्यक्ष सुन्दर लाल उनियाल की अध्यक्षता में मिलन केन्द्र बौराडी में सम्पन्न हुई।
बैठक में मंच के उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्थापित शहर में निवासरत विस्थापित /प्रभावित जनता की विभिन्न समस्याओं / मांगों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया जिस पर शासन-प्रशासन द्वारा कोई निर्णय न लिये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा निर्णायक कार्यवाही पर बल दिया गया। जिसके पश्चात सर्व सम्मति से निम्न निर्णय लिये गये जिनमे तय किया गया कि नागरिक मंच का शिष्ट मण्डल 08 अक्टूबर को जिलाधिकारी से भेंट कर निम्न लम्बित मुख्य समस्याओं पर वार्ता कर अध्यावधिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा।
नागरिक मंच की 17 सूत्रीय मांग पर अध्यावधिक प्रगति की जानकारी।
मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार रीह-घुत्तू-नई टिहरी ग्रेविटि शुद्ध पेयजल योजना पर अध्यावधिक कार्यवाही एवं सूचना अनुसार घोषणा संसोधित किये जाने की स्थिति पर जानकारी।
मेडिकल कालेज निर्माण की प्रगति पर अध्यावधिक जानकारी एवं जिला चिकित्सालय बौराड़ी में आयुर्वेदिक / होमोपैथिक चिकित्सकों द्वारा लिखी गई जांच न करवाये जाने पर व पृथक पृथक पर्चा बनाये जाने पर वार्ता।
राष्ट्रीय राजमार्ग मसूरी बाटाघाट-श्रीनगर को नई टिहरी नगर से बाईपास किये जाने के विरोध में नागरिक मंच के पत्र पर अध्यावधिक कार्यवाही की जानकारी।
मुख्यमंत्री की घोषणानुसार नई टिहरी में अतिरिक्त स्पेस वाली भूमि के वन टाईम सेटलमेन्ट की प्रगति पर अध्यावधिक जानकारी।
शहर में विधुत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाये जाने का विरोध एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी।
बौराड़ी स्टेडियम के विस्तारिकरण की मांग पर शासन-प्रशासन से अध्यावधिक जानकारी।
नरेन्द्रनगर स्थित जिलास्तरीय कार्यालयों के जिला मुख्यालय अन्तरण पर शासन - प्रशासन द्वारा अपनायी गयी कार्यवाही की जानकारी।
ग्राम बौराड़ी के 40 विस्थापित परिवारों को भवन निर्माण सहायता भुगतान की अध्यावधिक जानकारी।
परिवहन अधिकारी कार्यालय हेतु चयन भूमि पर भवन निर्माण की अध्यावधिक प्रगति पर जानकारी।
नई टिहरी शहर निर्माण के प्रस्तावक स्व० श्री बचन सिंह नेगी के स्मृति द्वार निर्माण पर अध्यावधिक प्रगति की जानकारी प्रशासन से लेने पर चर्चा हुई l
इस मौके पर नागरिक मंच के महामंत्री जगजीत सिंह नेगी, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, त्रिलोक चंद रमोला, चतर सिंह चौहान सहित नागरिक मंच के सदस्य उपस्थित रहें l


