चम्बा पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उदघाटन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : बुधबार  को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उदघाटन ब्लॉक चम्बा, जिला टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चम्बा में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि शोभनी धनोला  नगरपालिका अध्यक्ष चम्बा  ने उपस्थित किशोर-किशोरियों को एलबेंडाजॉल दवा खिलाकर किया l

इस अवसर पर डॉक्टर श्रृष्टि भारती, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विजेन्द्र क्वानकिन, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम परामर्शदाता दिनेश रतूड़ी, हेल्थ विजिटर मंगला नेगी, आशा कार्याकर्ती आदि मौजूद रहे।।

परामर्शदाता दिनेश रतूड़ी द्वारा बताया गया कि आज पूरे ब्लॉक के विद्यालयों, आंगनबाड़ी सेंट्रो में प्रत्येक बच्चों को यह कृमिनाशक दवा खिलाई जा रही है, किसी कारणवश जो बच्चे आज छूट जायेंगे उन्हें कृमिनाशक दवा 15 अक्टूबर (मॉपअप) डे पर खिलाई जाएगी  l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top