डी पी उनियाल
गजा/टिहरी: विकास खंड फकोट के चाका (क्वीली पट्टी) स्थित महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था पर जनता व जन प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया था, यह खबर प्रमुखता से समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी।
Uklive द्वारा प्रकाशित समाचार मे जनप्रतिनिधियों ने कहा था कि अस्पताल एक ए एन एम के भरोसे चल रहा है, मुख्य चिकित्सा धिकारी डाॅ श्याम विजय ने समाचार का संज्ञान लेते हुए ऐलौपैथिक अस्पताल रणाकोट से फार्मासिस्ट उमाशंकर सती का आदेश चाका अस्पताल के लिए किया है, आज फार्मासिस्ट उमाशंकर सती के चाका अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल,व्यापार सभा चाका के अध्यक्ष जीत राम उनियाल, महामंत्री शेर सिंह पयाल व पूर्व प्रधान चंदन सिंह पयाल, प्रताप सिंह गुसाईं, विपिन चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद विजल्वाण, किरन गैरोला, उत्तम दास ने मुख्य चिकित्सा धिकारी डाॅ श्याम विजय का आभार व्यक्त किया, जन प्रतिनिधियों ने चाका अस्पताल में जा कर फार्मासिस्ट उमाशंकर सती का स्वागत करते हुए कहा कि अब स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल जायेगा। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने पत्रकारों का भी आभार व्यक्त किया है, कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की अहम भूमिका है।


