सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग का हुआ औचक निरीक्षण

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : रविवार को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग का औचक निरीक्षण  आराधना पटनायक, एडिशनल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार एवं  रश्मि पंत, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा किया गया।


🔹 निरीक्षण के दौरान  अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया तथा सेवाओं को और बेहतर एवं मज़बूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।

🔹 मौके पर उपस्थित डॉ. अंजना गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग द्वारा ब्लॉक देवप्रयाग में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

🔹 अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को और उन्नत करने के लिए टीम को प्रेरित किया तथा मरीजों को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

 यह निरीक्षण क्षेत्र की जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top