ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : सोमवार को जनता दरबार मे चम्बा पालिका के वार्ड 02 से सदस्य शक्ति प्रसाद जोशी ने चम्बा क्षेत्र की समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा l
उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र जनहित मे समस्याओं का निराकरण करने का अनुरोध किया जिनमे चम्बा नगर क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि समाज मंदिर निर्माण हेतु भूमि चयनित करने, चम्बा नगर क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 34 (94) वीआरओ (BRO) की सड़क पर ऋषिकेश रोड चम्बा एवं पुरानी टिहरी रोड चम्बा, धरासू रोड चम्बा में सड़क पर अत्यधिक गड्ढे होने से सड़क की स्थिति बहुत ही खराब होने एवं चम्बा नगर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्केट चम्बा से ब्लॉक रोड जाने वाली सड़क पर अत्यधिक गड्ढे होने से सड़क व नालियों की स्थिति बहुत ही खराब होना शामिल है l
उन्होंने जनहित मे इन सभी समस्याओ का जल्द निवारण करने की मांग की है l


