नशा मुक्त शादी को लेकर दिया सम्मान पत्र

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार दिनांक 26.09.20250 को जनपद टिहरी गढ़वाल के पट्टी उपली रमोली क्षेत्र प्रतापनगर ग्राम पंचायत हेरवाल गांव में  अवल सिंह रावत पूर्व प्रधान धर्मपत्नी अत्रा देवी की प्रथम पुत्री आयुष्मति आरती के विवाह शादी समारोह में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा l

जिस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सचिव एवं सीनियर सिविल जज डॉक्टर आलोक राम त्रिपाठी के कर कमलो से अबल सिंह रावत के परिवार सहित सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गयाl

 नशा मुक्त शादी के उपलक्ष में यह समान समारोह क्षेत्र के लिए पहला कार्यक्रम जहां टिहरी न्यायाधीश के द्वारा परिवार को सम्मानित किया गया हो l

इस कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मियां  प्रदीप चंदरमोला पूर्व प्रमुख,  राजपाल  पूर्व प्रधान, राजेश पोखरियाल जी बीडीसी मेंबर  दयाल सिंह चंदन सिंह पुरण सिंह यहा कार्यक्रम नशा मुक्ति के संयोजक एवं राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पवार जी के प्रयासों से सफल हो पाया है l

इस मौके पर  केदार सिंह बिष्ट पत्रकार,  मिलाप चौहान गढ़वाल तक के पत्रकार,प्रभारी थानाध्यक्ष लम्बगांव राजेंद्र कुमार जी अपने स्टाप सहित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top