ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में आज दिनांक-13-09-2025 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं वाहय न्यायालयों में किया गया,जिसमे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जैसे-फौजदारी के शमनीय मामले,राजस्व सम्बंधित मामले,धारा 138 एन0 आई0 एक्ट सम्बंधित मामले,विद्युत एवं जलकर मामले,मोटर दुघर्टना प्रतिकर सम्बंधित मामले,वेतन भत्तो एवं सेवानिवृत्त से सम्बंधित मामले,श्रम सम्बंधित मामले,दीवानी वाद,वैवाहिक वाद, घरेलू हिंसा वाद, बैंक एवं ऋण वसूली से सम्बंधित मामले एवं अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल आलोक राम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि दिनांक-13-09-2025 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल अमित कुमार सिरोही की अध्यक्षता में गठित कुल 09 बैंचों के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल अमित कुमार सिरोही के बैंच द्वारा कुल 42 वादों का निस्तारण रु0-16,85,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।
कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल अब्दुल कय्यूम की बैंच द्वारा कुल 20 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल नसीम अहमद की बैंच द्वारा कुल 04 वादों का निस्तारण रु0-49,50,000/-धनराशि के सुलह समझौते किये गए।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल मोहम्मद याकूब की बैंच द्वारा कुल-121 वादों का निस्तारण रु0-25,90,688/-धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।
सीनियर सिविल जज टिहरी गढ़वाल आफिया मतीन की बैंच द्वारा कुल-55 वादों का निस्तारण रु0- 46,22,289/-धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।
अपर सीनियर सिविल जज नई टिहरी मिथलेश पाण्डेय की बैंच द्वारा कुल- 50 वादों का निस्तारण रु0-47,96,370/-धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।
सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप नारायण, नई टिहरी की बैंच द्वारा कुल 61 वादों का निस्तारण रु0-53,15,579/-धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।वाहय न्यायालय सिविल जज नरेंद्रनगर श्रेय गुप्ता की बैंच द्वारा कुल 213 वादों का रु0-85,500/- धनराशि के निस्तारण सुलह समझौते पर किया गया। वाहय न्यायालय सिविल जज कीर्तिनगर चेतन सिंह गौतम की बैंच द्वारा कुल 08 वादों का निस्तारण सुलह समझौते पर किया गया।
उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 13-09-2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचों द्वारा कुल 574 वादों का निस्तारण कर रु0-2,40,45,726/-(दो करोड़ चालिस लाख पैंतालीस हजार छः सौ छब्बीस रुपये) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।