लोकपर्व हरेला कार्यक्रम से बढ़ी है जागरूकता : किशोर।

Uk live
0

रिपोर्ट :  सो.ला.सकलानी'निशांत'। 


 चम्बा : उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर चंबा में बृहद वृक्षारोपण किया गया। सुबह से ही नगर पालिका परिसर, बुरांंसबाडी,श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय मुख्यालय के समीप और रेड क्रॉस में "एक वृक्ष मां के नाम" थीम पर वृक्षारोपण हुआ। लगभग 1000 वृक्ष नगर पालिका परिषद और जंगलात की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। 


रेड क्रॉस परिसर में माननीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी आदि के द्वारा वृक्षारोपण हुआ और हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नगर पालिका की ओर से कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। ब्रांड एंबेसडर सोमवारी लाल सकलानी 'निशांत',जगमोहन चौहान, समस्त सभासदों,गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। 


कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरेला लोकपर्व के कारण लोगों में जागरूकता आई है। उन्होंने सोमवारी लाल सकलानी 'निशांत' द्वारा लिखी पुस्तक "पेड़ों के मसीहा" वृक्ष मानव- विशेश्वर दत्त सकलानी का जिक्र करते हुए कहा कि अकेले दम पर 50 लाख पेड़ों का रोपण और संरक्षण कर उन्होंने सकलाना क्षेत्र में विशाल जंगल पंनपाया। ऐसे लोगों से प्रेरणा मिलती है। पालिका अध्यक्ष शोभनी धनौला तथा अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का आभार प्रकट किया। 

    

 इस मौके पर भाजपा के मंडलाध्यक्ष नीरज खत्री, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सेमवाल, वन क्षेत्राधिकारी और उनकी टीम,सभासद शक्तिजोशी, विक्रम चौहान, महेश पैन्यूली, गौरव फोंदणी,दीपक गुुनसोला, अरविंद मखलोगा,सरोजनी गैरोला,कृष्णानंद सेमवाल,ओम प्रकाश आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पर्यावरण मित्रों को माननीय विधायक के हाथों नगर पालिका की ओर से डस्टबिन और पर्यावरण बैग्स वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top