रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति 1952,टिहरी" द्वारा बौरारी स्टेडियम मे चल रही पुरानी टिहरी की एतिहासिक रामलीला का आधुनिक एवं हाईटेक तकनीक के साथ भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमे *एकादश दिवस की दिव्य रामलीला में, *"राजतिलक"* के साथ *"अयोध्या वापसी ", *"भरत मिलाप"*, *"हनुमान को माला देना"*, व समापन की प्रमुखता रही,।* जिसमे राम जी का पात्र अमरदीप नेगी , सीता जी का पात्र कंचन भण्डारी ने , लक्षमण जी का पात्र शिवम गिरी ने , शत्रुघन का पात्र सूरज गिरी , भरत का पात्र गब्बर ने, हनुमान जी का पात्र हरीश गिरी ने निभाया , दर्शकों ने रामलीला मे सभी पात्रों के अभिनय की सराहनीय की !
रामकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष देवेंन्द्र नौडियाल ने सभी दर्शकों , रामलीला के सभी पत्रों, रामलीला समिति के सभी पदाधिककारियों को रामलीला मे उनको सहयोग एवं दिव्य रामलीला के आयोजन को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया , तथा अध्यक्ष देवेंन्द्र नौडियाल ने समिति के सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि , विशिष्ठ अतिथि व सभी अतिथिगणो को अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया !
उल्लेखनीय है कि भव्य रामलीला मंचन का लाईव प्रसारण यमुना टीवी व विभिन्न सोशल मीड़ीया प्लेटफॉर्मो पर भी किया जा रहा है , जिसको अभी तक 1 लाख 40 हजार से अधिक लोगो द्वारा लाईव देखा जा चुका है !
समिती के अध्यक्ष देवेंन्द्र नौडियाल के साथ निर्देशक अनुराग पंत वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान चन्द रमोला, मनोज राय व जशोदा नेगी उपाध्यक्ष, अमित पंत महासचिव , गंगा भगत नेगी व नन्दू बल्मिकी सचिव , वेशभूषण जोशी , कमल महर ,राकेश भूषण गौदियाल, राजेन्द्र असवाल , महीपल नेगी , चंडी प्रसाद ड़बराल , सातीश थपलियाल, शिष्टानन्द पांडेय अादि सरंक्षक, एवं अनुसुया नौटियाल, मनोज शाह , चरण सिंह नेगी अनुराग पंत , राजीव रावत , तपेन्द्र चौहान, गोविन्द पुंडिर , हरीश घिल्डियाल, राकेश मोहन भट्ट , मनीष पंत , शंकर सैनी , वॉलिन्टीयर्स अशद आलम व महेश बहुगुणा अादि उपस्थित रहे !


