जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक।‘‘

Uk live
0

 


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सोमवार जिला सभागार नई टिहरी में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के अंतर्गत चम्बा, देवप्रयाग, घनसाली, मुनि की रेती और नई टिहरी की शाखावर प्रगति एवं सभी योजनाओं की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 


इस दौरान हर घर जल सर्टिफिकेशन की प्रगति, टीपीआई की प्रगति (पी-1) के अंतर्गत सभी घर में कनेक्शन का कार्य दर्शाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम गति शक्ति पोर्टल पर नियमित रूप से डाटा अपलोड करते रहें, ताकि कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहे। सीडीओ वरुणा अग्रवाल को जीआईएस सेल के माध्यम से डेटा एंट्री जल्दी और सही एसवीएस/एमवीएस का डेटा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीपीआरओ एम.ए. ख़ान, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम चम्बा के.एन. सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्धाज, कार्यदायी संस्थान एलाइट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से विमल पंवार, टीसीएस से अनुज कुमार सहित पेयजल निगम/जल संस्थान के अन्य शाखाओं के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top