राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के भगवान सिंह राणा बने अध्यक्ष, जयवीर सिंह रांगड़ जिला मंत्री

Uk live
0

 Team uklive

टिहरी : रविवार को वर्तमान अध्यक्ष  डी० पी सेमल्टी  की अध्यक्षता में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद  शाखा- टिहरी  की नवीन कार्यकारिणी गठन के सम्बन्ध मे होटल नैन्सी , गुल्डी, चम्बा में एक बैठक संपन्न  की गयी l

बैठक में घटक  संघों के बिभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा अपने  विचार व्यक्त किए गए l
प्रमुख वक्ताओं के द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की वर्षों से लम्बित मांग  ए सी पी,  (10,16,26), ओ पी एस  आदि प्रमुखता से उठायी गयी l
 बैठक में सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिनमे  भगवान सिंह राणा अध्यक्ष,   जयवीर सिंह रांगड जिला मंत्री, दीपिका तिवाडी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन सिंह चौहान सम्प्रेक्षक, विनय बहुगुणा कोषाध्यक्ष, आशीष जोशी सह कोषाध्यक्ष, डी पी सेमल्टी संरक्षक, अजयपाल पंवार संरक्षक, सतेंद्र चौहान संरक्षक, सर्वसम्मति से नियुक्त किये गए. 
 सहायक समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई बैठक में दीपक गुसाईं ( पंचायती राज ),  पंकज उनियाल, रामेश्वरी नेगी( पंचायती राज ),  डॉ किरण राणा , निर्मला पवार, रजनीभट्ट ( बाल विकास बिभाग ), सुनील कलेठा ( ग्राम्य विकास बिभाग ) के अतिरिक्त कृषि बिभाग, सहकारिता बिभाग, समाज कल्याण बिभाग, वन बिभाग, आदि बिभागो के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top