जेल में बंदियों को संस्था के द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा व सुषमा बहुगुणा हुए सम्मानित

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : बुधबार को  रानीचोरी में मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  टिहरी गढ़वाल के द्वारा जेल में बंदियों को संस्था के द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए सिविल जज  आलोक राम त्रिपाठी के द्वारा संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा व सुषमा बहुगुणा व सदस्यों को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

संस्थान में आने पर सिविल जज  आलोक राम त्रिपाठी का शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो  देकर सम्मान किया गया । 

कवि  सोमवारी लाल सकलानी  तथा एडवोकेट राजपाल मियां  को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने  सिविल जज  के द्वारा जिन महिलाओं ने संस्था में रोजगार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है उनको भी सम्मानित किया  गया ।

जिसमें  विजय लक्ष्मी ममगाईं,  मीना कोठारी,  अंजली, सुचिता कोठारी  शामिल है. 

इस अवसर पर कवि सोमवारी लाल सकलानी,  एडवोकेट  राजपाल मियां,  डॉ0 विजय किशोर बहुगुणा,  उद्यमी सुषमा बहुगुणा,  निशा रावत, नरेंद्र नेगी उपस्थित थे.

 इस अवसर पर सिविल जज  आलोक राम त्रिपाठी  ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि रोजगार के क्षेत्र में बंदियों को किस प्रकार से जोड़ा जाए इस पर भी विचार विमर्श किया।

  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित होने पर संस्था को शुभकामनाएं दी।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  टिहरी गढ़वाल के द्वारा  मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचोरी को जेल में बंदियों को रोजगार पर प्रशिक्षण देने के  लिए समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा को सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी  के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top