यहां टिहरी पुलिस ने शांति भंग में किए 05 चालान

Uk live
0

Team uklive


टिहरी 13 मार्च : बुधबार को स्थान मलेथा तिराहा थाना कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत गाड़ी साईड लगने पर हुए विवाद में लड़ाई-झगड़ा व शोर शराबा करने वाले  हरीश नेगी पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी ग्राम नैथाणा थाना कीर्तिनगर टि0ग0 उम्र 20 वर्ष व अकुल पुत्र संजय नेगी निवासी केदारघाट कमलेश्वर थाना श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल उम्र 19 वर्ष, जीतेन्द्र पुत्र सते सिंह निवासी ग्राम रानीहाट थाना कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष, अमित सिंह पुत्र सते सिंह निवासी ग्राम बैंज्वाड़ी थाना कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल उम्र 29 वर्ष,  अमन बिष्ट पुत्र सरोप सिंह निवासी आम्रकुंज थाना श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष, को  धारा 151/107/116/116(3) द0प्र0सं0 में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय  किया गया।

बताया कि अभियुक्तो  को   न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम मे  अ0उ0नि0 मोहन प्रसाद रतूड़ी थाना कीर्तिनगर, कानि0 305 ना0पु0 प्रवेश पालीवाल थाना कीर्तिनगर, होम गार्ड  उपेन्द्र भट्ट व होम गार्ड संदीप कुमार थाना कीर्तिनगर शामिल थे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top