स्वीप समिति एवं चुनावी साक्षरता क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया मतदान जागरूकता कार्यक्रम

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : शुक्रवार को स्वीप समिति एवं चुनावी साक्षरता क्लब के सदस्यों के द्वारा महाविद्यालय में मतदान हेतु एक जागरूकता   कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहे तक एक रैली निकाली रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य  डॉक्टर  पुष्पा नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपने मत का प्रयोग कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने  मत का प्रयोग कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया गया ।

इसके साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओ  कर्मचारीयों  को अनिवार्य रूप से मतदान करने को कहा गया.
 कार्यक्रम में स्वीप  समिति के सदस्य डॉक्टर सत्येंद्र ढौंढियाल, डॉ नवीन रावत,  डॉक्टर सुशील कुमार कगिड़याल,  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रजनी गुसाई ,  डॉ विजय प्रकाश सेमवाल,  मुख्य शास्ता डॉ डीपीएस भंडारी, डॉक्टर निशांत भट्ट,  डॉक्टर प्रीतम,  डॉक्टर सोहन कोहली, डॉक्टर मैत्री थपलियाल, डॉक्टर पुष्पा पंवार आदि उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top