Team uklive
टिहरी : शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा छात्र संघ के संयुक्त तत्वाधान में संस्कृति सेवा फाऊंडेशन सोसायटी देहरादून द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के साथ-साथ महाविद्यालय के आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का उद्घघाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी द्वारा स्वयंसेवियों को स्वस्थ एवं सुखी जीवन के बारे में बताया गया। इस शिविर के आयोजन स्थल के पास सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा स्वयंसेवियों को स्वच्छता के बारे में भी अवगत कराया गया। इस शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ रजनी गुसाई, डॉ वी पी सेमवाल, डॉ एस के कगड़ियाल, डॉ पुष्पा पंवार, डॉ हेमलता नौटियाल, डॉ गुरुपद गुसाई, डॉ बी डी एस नेगी, डॉ अंकिता बोरा, डॉ प्रीतम सिंह, डॉ कामिनी जोशी, डॉ वैभव सिंह रावत तथा अन्य लोगों ने बढ़-कर कर भाग लिया।


