Team uklive
नई टिहरी: भाजपा कार्यालय मे आयोजित शक्ति बंधन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिला से परिवार और उससे समाज समृद्ध होता है। आज महिला समूहों का आत्मविश्वास बताता है कि विकास हो रहा है।
दीप्ति रावत ने कहा कि यदि एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो समाज स्वतः सशक्त होता है। जिस समाज में महिला सशक्त होती है, उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। वर्ष 2047 में जब देश आजादी का 100वां वर्ष पूरा करेगा तो हमे एक विकसित भारत मिलेगा जिसमें देश की आधी आबादी अपना विकास करेगी। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रही है ताकि उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का कार्य सुनिश्चित रहे।
जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं से संवाद और 3617 स्वयं सहायता समूहों को 54 करोड़ 25 लाख रुपये का अंशकालिक ऋण भी वितरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश सहसंयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि आधी आबादी को विकसित करके ही सरकार विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर पायेगी। सरकार सभी महिलाओं को आश्वस्त करती है कि उनके हितो के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करेगी। पीएम मोदी के नारी सम्मान व सुरक्षा के विजन के अनुसार जिला टिहरी के सभी महिला स्वयं सहायता समूहों एवं एनजीओ, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत अपने पैरों पर खड़ा होकर स्वावलम्बन का जीवन व्यतीत कर रही हैं।
कार्यक्रम मे 10 एनजीओ को सम्मानित किया गया जो महिलाओं के आय वृद्धि के लिए कार्य कर रही हैं
इस अवसर पर महिला मोर्चा की इंद्रा आर्य कार्यक्रम संयोजक उदय रावत जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ अरविंद उनियाल नेविदेता परमार सुनीता देवी ब्लॉक प्रमुख जाखनीधार शिवानी बिष्ट चम्बा उर्मिला राणा सुषमा उनियाल विनीता आदि उपस्थिति थे ।


