Team uklive
सन्दीप राणा अध्यक्ष गिडारा बुग्याल पर्यटन उत्थान समिति भंगेली ने बताया कि भंगेली गांव के युवा अब गिडारा बुग्याल के प्रचार-प्रसार के साथ अब जीलगाड़ा वाटर फाॅल के प्रचार-प्रसार में जुट गये हैं युवाओं ने पहले इस वाटर फाॅल का स्थलीय निरीक्षण किया फिर पर्यटन विभाग से इसे विकसित करने की मांग की पर्यटन विभाग की और से समिति से कुछ जानकारी मांगी गई है सन्दीप राणा ने कहा जल्द पर्यटन विभाग को जानकारी उपलब्ध कर दी जाएगी। भंगेली गांव से मात्र 800 मीटर की दूरी पर स्थित जीलगाड़ा वाटर फाॅल बहुत ही सुंदर वाटर फाॅल है जो लगभग 300 मीटर की ऊंचाई से गिर रहा है भंगेली गांव की गाड़ का उदगम गिड़ारा बुग्याल के बुग्याली क्षेत्र से होता है इस नजरिए से गर्मी के मौसम में यदि पर्यटक इस वाटर फाॅल में स्नान करेंगे तो यह वाटर फाॅल औषधि के रूप में भी कार्य करेगा साथ ही गांव में आने वाले पर्यटक इस वाटर फाॅल से रूबरू होकर काफी खुश होंगे।


