Team uklive
दिनांक 16-09-2023 को 'उत्तराखण्ड सदन चाणक्यपुरी' मे 1.30 बजे दिन का भोज एडवोकेट नमिता रावत चौधरी (राष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्रभारी महिला विंग), एडवोकेट विभा पडियार रावत (राष्ट्रीय संगठन प्रभारी महिला विंग), एवम् एडवोकेट कमलेश उनियाल (सचिव महिला विंग) देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथीग फाउंडेशन ( राष्ट्रीय पंजीकृत) के माध्यम से दिया गया.
भोज के पश्चात् मीटिंग का आयोजन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक किया गया जिसमे 'स्पोर्ट्स संगठन महिला विंग' का विस्तार करके निम्नलिखित पदों पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.
1.अध्यापिका नीलम गुसाईं - स्पोर्ट्स सलाहकार (महिला विंग)
2. गार्गी बहुगुणा - प्रभारी मंच संचालन (महिला विंग)
3. महक रावत - सह प्रभारी मंच संचालन (महिला विंग)
4. मधु रौथाण - सचिव जनसंपर्क (महिला विंग)
5. कुसुम रावत - उप सचिव जनसंपर्क (महिला विंग)
6. पूनम रावत - सांस्कृतिक प्रभारी (महिला विंग)
7. शांति रावत सह प्रभारी सांस्कृतिक (महिला विंग)
संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की चर्चा के बाद निर्णय लिया गया की इस बार महिलाओं की चार क्रिकेट टीमों को खिलाने के साथ विजेता एवं उपविजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार राशि एवम् आकर्षक ट्रॉफिया दी जाएगी साथ ही संगठन की तरफ से इस बार सभी खिलाड़ियों को ड्रेस कोड भी दिया जाएगा।
सामूहिक सफलतापूर्वक चर्चा के बाद संगठन का विस्तार किया गया।
आज के कार्यक्रम की जिम्मेदारी 'अध्यक्ष' जी के द्वारा कुछ चिन्हित सदस्यों को दी गई थी इस मौके पर देवभुमि स्पोर्टस महाकौथिक फाउंडेशन टीम के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी महिला विंग के पदाधिकारी मौजूद रहे!



