प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर श्यामस्मृति वन में वृक्षारोपण करने के साथ ही स्वच्छता अभियान

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : . प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर श्यामस्मृति वन में वृक्षारोपण करने के साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान व जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अगुवाई में  जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई और सफाई अभियान चलाया गया।


 इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि ठोस कूड़ा का प्रबंधन मौजूदा समय की प्रमुख चुनौती है। सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग कर व कूड़ा को इधर-उधर फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाकर हम इस समस्या से निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के दौरान सार्वजनिक स्थलों, घाटों, पर्यटक स्थलों, मंदिर परिसरों आदि प्रमुख जगहों पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी वर्गों व संगठनों को बढ-चढकर भाग लेना चाहिए।


. रैली संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्याम स्मृति वन संस्था के तत्वावधान में स्थापित मिश्रित वन व हर्बल गार्डन का विधायक सुरेश चौहान द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक एवं जिलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित लोगों ने पौधरोपण किया गया।


      अभिषेक रोहेला. डीएम.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top