चम्बा से आगे कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित

Uk live
0

Team uklive



चम्बा : रविवार को  मारुति बलेनो  कार संख्या:-UK09B -2485 बोराडी, नई टिहरी से ऋषिकेश  जाते समय थाना चंबा की पुलिस चौकी नागनी क्षेत्र अंतर्गत आमशेरा के पास समय करीब 13:45 बजे हाईवे से करीब 30 मीटर नीचे हेवल नदी में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

 सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे.

 कार में चालक आकाश पुत्र राजेंद्र कुमार (उम्र 25 वर्ष ) निवासी 8 E 522, बोराडी, नई टिहरी के अलावा कोई अन्य नहीं था।

 चालक को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया. 

 पुलिस ने बताया कि चालक के कोई चोट नहीं लगी  तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

 परिजनों को सूचना कर दी गई है। कार को नदी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top