Team uklive
टिहरी : प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत से राजकीय इंटर कालेज मदन नेगी के विद्यालय प्रबंधन ने खुले आसमान के नीचे चल रहे पठन पाठन से अवगत करवाया था और विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए दो कमरे और बरामदा बनवाने का आग्रह किया था, जिस पर बलवंत रावत ने शिक्षा जैसे जनहित कार्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर जिला योजना मद से वर्ष 2021-22 में विद्यालय के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत करवा कर विद्यालय में दो कमरे व बरामदा बनवाया जिसका कार्य पूरा हो गया है।
साथ ही इसके अतिरिक्त पुन: जिला योजना मद वर्ष 2022-23 में और अतिरिक्त कक्ष बनवाने के लिए लगभग 16 लाख रुपए की धनराशि और स्वीकृत करवायी जिसका कार्य गतिमान है जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बलवंत रावत का आभार व्यक्त किया।
बलवंत रावत ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में यदि कोई समस्या इस तरह की आती है तो उसका तत्काल अपने स्तर से निराकरण करने का हर संभव प्रयास करूंगा.
पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य ने मदन नेगी विद्यालय मे एक कक्ष भी बनवाया था। बलवंत सिंह रावत ने अपने क्षेत्र में अनेको नए नए कई विकास कार्य करवाए और कुछ कार्य वर्तमान समय तक गतिमान है।
हाल ही में तुनियार में ओपन जिम भी लगवाया जिसकी चर्चा और खूब सराहना हो रही है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इससे पूर्व में हमने किसी भी जिला पंचायत सदस्य को ऐसे कार्यों को करते हुए नहीं देखा है।


