Team uklive
टिहरी : मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय अत्याचार के विरोध में टिहरी महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया l इसमे टिहरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांई चौक पर एकत्र हुई,जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और मोदी सरकार से इस्तीफा देने के लिए कहा l इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के साथ और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है उन्हें सरेआम निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है l मणिपुर में भी ठीक इसी तरह की घटना सामने आई है , जिसने हमारे देश को शर्मसार कर दिया है l इस अवसर पर महिला कांग्रेस की दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थी l जिसमें प्रमुख रुप से महिला उपाध्यक्ष मीना शाह, शहर अध्यक्ष अनिल रावत महिला उपाध्यक्ष ममता उनियाल ,प्रकाशी राना, महिला महासचिव ममता खरोला, महिला सचिव मुन्नी करूंगा, महासचिव गीता सजवाण आदि महिलाएं उपस्थित उपस्थित थे l साथ ही में कांग्रेस कमेटी टिहरी के अध्यक्ष राकेश राणा व अन्य अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


