शुभम राणा बने आई टी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक दीपचंद, नंदकिशोर ,शिवम, उपेंद्र बने प्रदेश सचिव

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : उत्तराखंड प्रदेश आई टी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास नेगी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आई टी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुप्रिया स्नेत की संस्तुति पर अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है ।


जिसमें टिहरी जनपद से शुभम राणा को प्रदेश संयोजक दीपचंद सजवान (नैनबाग)  नंदकिशोर नौटियाल (थतयूड), शिवम चमोली  (प्रतापनगर) उपेंद्र पवार (सकलाना ) को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया  है।


जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई कि आई टी विभाग में नौजवानों को प्रदेश में श्रेष्ठ दायित्व मिलने के बाद सभी नौजवान आई टी के माध्यम से कॉन्ग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन जन तक पहुंचाने के साथ वर्तमान में तथाकथित डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनमानस के सामने उजागर करेंगे उन्होंने कहा भारत रत्न राजीव गांधी जी ने जो 21वीं सदी का संचार क्रांति का सपना देखा था वह आज संपूर्ण रूप से साकार हुआ है लेकिन हमारे नौजवान पार्टी हित में इसका ठीक तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं  उन्होंने उम्मीद जताई की भाजपा की ट्रोल आर्मी दिन भर में कई फेक न्यूज़ नौजवानों को बरगलाने के लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भेजते रहते हैं आने वाले समय में हमारे आईटी प्रकोष्ठ के नौजवान आईटी के माध्यम से इसका करारा जवाब देंगे और जनपद प्रदेश की महान जनता को कांग्रेस पार्टी के विचारों से सिद्धांतों से रीति और नीति के साथ जोड़ते हुए उत्तराखंड राज्य के भविष्य की दशा और दिशा तय करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top