Team uklive
नई टिहरीःभिलंगना ब्लाक के दूरस्थ गाँव अगुण्डा में बलबीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह का बैल जंगल से गौशाला ओर आते समय धर्मगंगा नदी में बह गया है जहाँ बैल की मौके पर मौत हो गई है
भिलंगना ब्लाँक के अगुण्डा गांव के बलबीर सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह का बैल शाम को चारा चुने जंगल गया था लेकिन धर्मगंगा का जलस्तर बढने से बैल नदी के तेज बाह में बह गया है। जहा बैल की मृत्यु हो गई। गांव के राजेन्द्र सिंह राकेश सिंह, जलम सिंह ने बताया है कि बैल रोजमर्रा की तरह अन्य मवेशियों के साथ चारा चुगने गये थे लेकिन नदी के समीप भूस्खलन के चपेट में आ कर बैल नदी जा गिर कर नदी के ऊफान में आ गया है। जहाँ बैल नदी के तेज बाह में लगभग 60-70 मीटर तक बह के नदी के बीच में मृत हो गया। जहाँ राजस्व की टीम आकर बैल का पंचनामा किया गया।


