छाम ( कंडीसौड़ ) बना टिहरी जिले का 12 वां थाना

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : गुरुवार  को राजस्व क्षेत्र कंडीसौड का उन्नयन होकर बने नवसृजित थाना छाम का  विधायक व एसएसपी टिहरी द्वारा पूजा-अर्चना,  हवन कर विधिवत उद्घाटन किया गया।


 थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस द्वारा कंडीसौड में नया थाना खुलने पर प्रशंसा व्यक्त की गई एवं संपूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया गया।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा आम जनमानस को संबोधित करते हुए आम जनमानस को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र की भावनाओं के अनुरूप कार्य करेगा
पुलिस प्रशासन सर्वप्रथम साइबर अपराध, नशे के विरुद्ध कार्रवाई ,महिलाओं संबंधी अपराध एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक करेगा। 
विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र के आम जनमानस को नया थाना खुलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी  एवं लोगों से नवसृजित थाना को हर संभव मदद दिए जाने हेतु आह्वान किया. 
 इसी दौरान  विधायक  द्वारा संपूर्ण थाना क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाने की घोषणा भी की गई।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित समस्त जनमानस को मिष्ठान वितरण कर सूक्ष्म जलपान कराया गया।

इस शुभ अवसर पर विधायक धनोल्टी  प्रीतम सिंह पंवार, SSP नवनीत सिंह भुल्लर, अपर पुलिस अधीक्षक  विजेंद्र दत्त डोभाल, क्षेत्राधिकारी चंबा  अस्मिता ममगई, प्रभारी निरीक्षक थाना छाम  प्रदीप पंत,ब्लॉक प्रमुख  प्रभा बिष्ट, जिला पंचायत संगठन से  जयवीर सिंह रावत प्रधान संगठन से ऋषि भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरी,  राम चंद्र खंडूरी,  व्यापार मंडल से सुमेर सिंह पवार,  टैक्सी यूनियन से सुनील जैन,  मीडिया संगठन से विवेक खंडूरी,  राजपाल गुसाई,  शैलेंद्र भट्ट सहित लगभग दो सौ आम जन मानस द्वारा गरिमामय उपस्थिति दर्ज की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top