जोशीमठ मे राहत एवं बचाव कार्य हेतु अन्य जिलों से आये अधिकारी हुए तैनात

Uk live
0

 रिपोर्ट : भगवान सिंह 



चमोली जनपद के तहसील जोशीमठ में विगत दिनों से आपदाग्रस्त क्षेत्र में जिला प्रशासन के अन्तर्गत राहत एवं बचाव कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु अन्य जनपदों से अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी और तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को चमोली जिले में तैनात किया गया है। इस संबंध में मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने आदेश जारी किया है।


पौड़ी गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश में उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है, कि वह तत्काल अपना योगदान जनपद चमोली में देना सुनिश्चित करेंगे तथा योगदान आख्या इस कार्यालय को भी उपलब्ध करायेंगे। उक्त कार्य अति महत्वपूर्ण है।


अतः उक्त अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना योगदान दें, अन्यथा आपदा के दृष्टिगत इसका प्रतिकूल संज्ञान लिया जायेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होगा।


तहसीलदार


1- हरीश जोशी, तहसीलदार, पौड़ी।


2- आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार, टिहरी


3- मौ0 शादाब, तहसीलदार, डोईवाला, जनपद-देहरादून।


नायब तहसीलदार


1- बलवीर लाल नायब तहसीलदार, जखोली, जनपद- रूद्रप्रयाग।


2- टीकम सिंह चौहान, चकबन्दी अधिकारी, हरिद्वार।


3- सुरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार, सदर देहरादून


अपर जिलाधिकारी


1. बीर सिंह बुद्धियाल, अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार


उप जिलाधिकारी 


1. अजयबीर सिंह, उप जिलाधिकारी श्रीनगर।


2. योगेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी, केदारनाथ विकास प्राधिकरण


3. नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश, जनपद-देहरादून।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top