भटवाड़ी ब्लाक में स्वास्थ उपकेंद्र खोले जायेंगे. जनता को मिलेगा इसका सीधा लाभ. - विनीता रावत. ब्लाक प्रमुख

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 




भटवाड़ी प्रमुख विनीता रावत ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  एवं उत्तराखंड के नेता  धन सिंह रावत स्वास्थ्य काबिना मंत्री  का आभार व्यक्त किया. ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने कहा.  उत्तरकाशी जनपद के  सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रथम चरण में स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्राम पाला ग्राम  शालंग ग्राम पीलंग  में खुलवाने का जो निर्णय जो सरकार ने लिया है. यह जनसरोकार के लिए लाभदायक रहेगा.  


इस कार्य के लिए  पिछले विगत 2 सालों से  भटवाड़ी विकासखंड ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत प्रयासरत रही. इस कार्य को पूर्ण होने पर अब  साथ ही दूसरे चरण में भी कई अन्य गांव सम्मिलित किये गए. जिनके लिए ब्लाक  प्रमुख विनीता रावत ने अपने क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया  साथ ही भटवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की   उच्चीकरण की लंबित पत्रावली को भी स्वीकृत कराने का अनुरोध किया गया.



        विनीता रावत ब्लॉक प्रमुख 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top