रोजगार मेले का होगा आयोजन

Uk live
0

 Team uklive


टिहरी : जिला सेवायोजन कार्यालय, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में, गुडविल प्लास्टिक इण्डस्ट्रीज़ देहरादून एवं  सेंट्रल इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सीपेट) हरिद्वार रोड, भानियावाला, डोईवाला के सहयोग से 27 दिसंबर  को  जिला सेवायोजन कार्यालय, नई टिहरी  में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने जनपद के पांचवी, आठवी एवं दसवीं पास बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होने बताया की उक्त कम्पनियों के द्धारा दो सौ पदों पर भर्ती की जायेगी जिस हेतु इच्छूक अभ्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज सहित पासपोर्ट फोटो लाने होंगें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top