बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हन्नी पाठक ने बड़कोट पहुंच कर की प्रेस वार्ता

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 


उत्तरकाशी :   बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हन्नी पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कैबिनेट में लिए गए धर्मान्तरण कानून व महिला विधेयक पारित होने को लेकर उत्तराखंड में सबसे कड़ा कानून बनाया गया इस कानून के अनुसार किसी को भी यदि दबाव  व जबरन धर्मांतरण करवाया जायेगा तो उसके प्रति कठोर से कठोर पुलिस कार्यवाही की जायेगी उत्तराखंड मात्र एक ऐसा राज्य है जहां इस कानून को सबसे कठोर रूप से  लागू किया गया है साथ ही महिलाओ का क्षैतिज आरक्षण का विधेयक लागू होने को लेकर सभी जनमानस स्वागत कर रही है.


 

महिलाओं के अहम भूमिका को देखते हुए  उत्तराखंड में 30 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया. बीजेपी प्रवक्ता पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सूबे के  मुख्यमंत्री खुद जनता के बीच रह कर  जनता से राय लेकर काम कर रहे हैं ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top