Team uklive
टिहरी : आओ युवाओं, मैदान चलें मुहिम के तहत युवाओं को खेल के मैदान से जोडने के उद्देश्य से, डॉo ए पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच - टिहरी एवम् सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के तत्वाधान में, "द्वित्तीय टिहरी क्रिकेट लीग" का आयोजन किया जा रहा है , जिसके सेमीफाईनल मैच के मुख्य अतिथी ज्योति डोभाल अध्यक्ष व्यापार मंडल नई टिहरी रहे.
उन्होंने मैच को रिबन काटकर व टोस कराकर शुरू करवाया व सभी खिलाड़ीयों को शुभकामनायें दी ,
पहला सेमीफाईनल मुकाबला 'अम्बेडकर होस्टल' और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया जिसमे फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया !
पहले बल्लेबाजी करते हुये अम्बेडकर होस्टल की टीम ने 09 विकटो के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमे कैलाश ने सर्वाधिक 68 और प्रदीप व राहुल ने क्रमश: 26 व 19 रन बनायें ! फ्रेंड्स क्लब की ओर से आकाश ने 03 व विजय और संदीप ने 1-1 विकेट लिये,
वही 152 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम 05 विकेट खोकर केवल 117 रन ही बना पायी और 35 रनो के अंतराल से मैच गवां बैठी ! अम्बेडकर होस्टल की ओर से रोहित ने 02 और प्रदीप व विक्की ने 01-01 और विकेट लिया !
नाबाद 68 रन बनाने वाले कैलाश को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया !
वहीं दूसरे सेमीफाईनल मुकाबले में टिहरी पुलिस ने चिन्याली चेंम्प्स को 10 रनों से हाराया ! टिहरी पुलिस की और से विकास ने सर्वाधिक 22 व किशन ने 20 रनो का योगदान दिया तथा राकेश,अजय व किशन ने 02-02 विकेट लिए, वही 99 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिन्याली चेंम्प्स को अंतिम ऑवर में 16 रन चाहियें थे, चिन्याली चेंम्प्स 06 रन ही बना पायी और 10 रनो से मैच हार गई ! चिन्याली चेंम्प्स के गौरव ने सर्वाधिक 31 रन बनायें व सूर्य ने 03 और शीशपाल ने 02 विकेट लिये !
किशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया !
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन बलूनी , मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी,आकाश, अर्जुन, संजय बिष्ट , प्रवेश ड़बराल, विजय रावत, राहुल चौहान , किशन प्रसाद, शहर उपाध्यक्ष-फहाद शेख , संजय घिल्डीयाल, अमित बिष्ट ,विकास गुसाई ,वसीम सिद्दीकी, दिवाकार बेलवाल आदि उपस्थित थे !



