02 माह से फरार 5000 का इनामी/वांछित अभियुक्त को थाना मुनिकीरेती टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : डी.जी.पी उत्तराखंड द्वारा इनामी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया है इस अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में इनामी/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों / थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए थे ।

इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुनी की रेती  में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 80/22 धारा 408/504/506 ipc  में 02 माह से फरार वांछित अपराधी  पंकज सिंह दानू को दिनांक 15/12/2022 को थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा तिहाड़ गांव दिल्ली से गिरफ्तार किया गया ।

 दिनांक 4:11 2022 को  थाना  मुनी की रेती पर वादी  विकास शर्मा द्वारा तहरीर दी गई कि  उनके  स्टे इन कैंप शिवपुरी  से उनका मैनेजर पंकज  दानू कैंप में काम के लिए रखी गई स्कूटी  मोबाइल फोन व  कैंप के हिसाब के  पैसे लेकर चला गया  तथा वापस मांगने पर  उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है  जिस पर अभियुक्त पंकज दानों के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती पर मुकदमा अपराध संख्या 80/22  Dhara 408/504/506 ipc  पंजीकृत किया गया  व  विवेचना उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी शिवपुरी के सुपुर्द की गई . 

अभियुक्त  के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह काफी शातिर किस्म का  अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है  जिस पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹5000 नगद पुरस्कार की घोषणा की गई. 

 दिनांक 15/12/22  को प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती  द्वारा गठित टीम  ने अभियुक्त  पंकज दानू को तिहाड़ गांव थाना जनकपुरी नई दिल्ली से  गिरफ्तार किया.

अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल फोन  कीमत ₹45000 

5000/-  रुपए नगद,  01 स्कूटी  कीमत ₹80000 ( थाना मुखानी जनपद नैनीताल में सीज) मिली. 

 अभियुक्त का नाम पंकज दानू पुत्र भीम सिंह  निवासी तिहाड़ गांव थाना हरीनगर दिल्ली उम्र 21 वर्ष हैं. 


पुलिस टीम-

1-  निरी0 रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती 

2-  राजेश बिष्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मुनी की रेती

3-उप0निरी0 प्रदीप रावत 

4- उप0निरी0 रमेश सैनी 

5- कान0 141 संजय कुमार     6- कान0  अरविंद (sog)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top