वर्तमान समय मे लोकतंत्र की परिभाषा लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी बता रहे है या फिर वर्तमान सरकार ?

Uk live
0

वीरेंद्र नेगी 



उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी जो सही तथ्य पर उत्तराखंडी लोक भाषा मे गाना लिखते व गाते भी है. उत्तराखंड सरकार के अंदर चल रही उथल पुथल को नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गानो  के माध्यम से उत्तराखंड सरकार की जमीनी हकीकत दिखाई भी है साथ ही उत्तराखंड की जनता को नींद से उठाने का कार्य भी किया है. 


Uk live उत्तराखंड चैनल ने नरेंद्र सिंह नेगी के गानों को यू ट्यूब मे सर्च करके कुछ गानों को निकाला है. जिसमे उन्होंने उत्तराखंड सरकार के शुरू कार्य काल से लेकर आज की वर्तमान सरकार की स्थति के बारे जो गाने बनाये है. उस पर नरेंद्र सिंह नेगी ने सरकार की पोल खोल कर जनता के समक्ष रखी है. 


अभी वर्तमान मे नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा एक नया गाना यू ट्यूब मे काफी चल रहा है. जिसके बोल है (लोक तंत्र मा -जनहित ). इस गाने के माध्यम से उन्होने जनता की बेबसी और जनता(लोकतंत्र ) द्वारा चुने गए नेताओ की राज शाही का उल्लेख किया है.


आज के नेता जो जनता द्वारा चुने गए है. जिन्हे लोकतंत्र मे जनता का सेवक कहा जाता है. वहीं नेता जनता की भलाई ना करते हुए अपने सगे संबंधियों की सेवा करने मे लगे है. इन कुछ  नेताओ ने लोकतंत्र की भाषा को विपरीत दिशा देकर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है.इसी संदर्भ मे नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा एक भार फिर से सरकार की पोल खोल कर रख दी है.अब देखना यह होगा क्या सरकार इस पर सही प्रकार से कार्यवाही करती है.या फिर से इन मुद्दों को दरकिनार करके जनता के समक्ष नया फालूदा पेश किया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top