भारत जोड़ो पदयात्रा की सफलता को कांग्रेस की सर्वधर्म प्रार्थना सभा संपन्न

Uk live
0

Team uklive



    टिहरी :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  आज दिनाक 7 सितंबर 2022को भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ कन्याकुमारी से कर दिया है, यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर लम्बी यात्रा 12राज्यों और 2केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी ।

     इस यात्रा की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने नई टिहरी के गांधी पार्क में पूज्य बापू की प्रतिमा के सामने एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की

    इस प्रार्थना सभा में "वैष्णव जन ,,, और रघुपति राघव राजाराम,, सहित अनेकों भजनों, प्रार्थनाओं का गायन/स्तुति/वाचन किया।

    इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के कॉर्डिनेटर शान्ति प्रसाद भट्ट ने सभी उपस्थित जनों को इस प्रार्थना सभा में शामिल होंने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि "राहुल गांधी  देश की एकता अखंडता और संप्रभुता की मजबूती के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर है, इस यात्रा में तीन प्रकार से लोग शामिल हो रहे है, जो पूरी यात्रा चलेंगे वे भारत यात्री है, और जो राज्यों तक रहेंगे वे राज्य यात्री है, जो कुछ समय तक रहेंगे वे अतिथि यात्री है.

  भट्ट ने कहा कि कल भी हम सभी नई टिहरी के कृष्ण चौक से गणेश चौक तक पद यात्रा करेंगे। प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला ने कहा कि देश में निरंकुश सरकार है, आम जन अपने को छला हुआ महसूस कर रहा है, हम सभी को एक जुट होकर जनविरोधी नीतियों का विरोध करना होगा।

  वरिष्ट नेता और एडवोकेट  ज्योति प्रसादभट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रजों को भगा दिया था जिन्होने कई वर्षो तक राज किया, तो भाजपा को उखाड़ फेंकना कोई बड़ी बात नही है, मजबूती के साथ अन्याय के खिलाफ़, बेरोजगारी, महगाई के खिलाफ़ लडना होगा।

  वरिष्ट नेता मुरारीलाल खंड़वाल ने प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी का आभार करते हुए शान्ति प्रसाद भट्ट  को भारत जोड़ो यात्रा का कॉर्डिनेटर बनाए जानें पर बधाई दी, और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया,

 प्रदेश सचिव श्री मुसरफ अली ने सभी को जनहित में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रमों में सक्रियता से जुड़ने का आहवान किया

 शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी और देश प्रदेश में युवा बेरोजगारों, की आवाज बनने का आहवान किया।

   महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  दर्शनी रावत ने कहा कि हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है, कि राहुल गांधी जी की 3500 किलोमीटर की यात्रा शकुशल सम्पन्न हो और यह यात्रा देश में भाईचारे को मज़बूत करे , जनसमस्याओं को उजागर करे


  इस प्रार्थना सभा में वरिष्ट नेता  ज्योती प्रसाद भट्ट,भारत जोड़ो यात्रा के जिला कॉर्डिनेटर शान्ति प्रसाद भट्ट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र नोडियाल, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, प्रताप नगर के प्रमुख  प्रदीप रमोला, प्रदेश सचिव मुसरफ अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  दर्शनी रावत, जिला पंचायत के पूर्वसदस्य श्री मुरारी लाल खंडवाल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य  आनंद रावत, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  कपिल जोशी, खुशी लाल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, विधान सभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, लखबीर चौहान, संतोष आर्य,सरताज अली, अभिषेक राणा, ज्ञान सिंह रावत, नथि लाल, उमेद लाल, बच्चन लाल, अनीश खान सहित अनेको लोगो ने इस सभा में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top