हिमालय प्लांट बैंक श्याम स्मृति वन में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला द्वारा हर्बल वाटिका का उद्घाटन व वृक्षों पर रक्षा सूत्र बांधे

Uk live
0

वीरेंद्र नेगी 




उत्तरकाशी : उत्तरकाशी हिमालय प्लांट बैंक श्याम स्मृति वन में लाखों वनस्पतियों के साथ साथ हर्बल वाटिका भी बनाई गई है जो शोधार्थियों एवं विभिन्न विद्यालयों व कालेजों में छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आज रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने इस हर्बल वाटिका का उद्घाटन कर इसे स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण व जड़ी-बूटी के संग्रह के लिए उपयोगी बताया। 

उन्होंने पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल द्वारा पर्यावरण के लिए किये जा रहे बेहतरीन कार्यों की सराहना की व रक्षाबंधन के मौके पर वनस्पतियों पर रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। श्याम स्मृति वन में विभिन्न वनस्पतियों के साथ साथ इस हर्बल वाटिका में सैकड़ों प्रकार के औषधीय जड़ी बूटियों का खजाना है. 




इनमें अश्वगंधा, हारसिगांर, रूद्राक्ष, निर्गुंडी, रोजमेरी, अर्जुन, हरड़, बहेड़ा, आंवला, कासनी, नीम, काली हल्दी, सतावर, स्टीबिया, विल्व पत्र, नाग केशर, शमी, मौलश्री, गुड़हल, खस खस, भृंगराज, अपामार्ग, वच, जावाग्रास, लेमन ग्रास, ब्राह्मी, हंसराज, कालमेघ, कमरख, कचनार, धतूरा, सदाबहार, लाजवंती, इंसुलिन प्लांट, कपूर, नींबू, अनार, मधुमालती, इलायची, मनीप्लांट, दुग्धिका, दम बेल, अकरकरा, ऐलोवेरा, गम्भारी, नागदोन, बरगद, पीपल, चित्रक, कनेर, पुत्र जीवक, रतनजोत, सर्पगंधा,रीठा, सीता अशोक, मकैय,जामुन, कटहल, गिलोय, तुलसी की विभिन्न प्रजातियों सहित अनेकों औषधीय पौधों को लगाया गया है।


           अभिषेक रुहेला जिलाधिकारी 

 इस अवसर पर रमा डोभाल, सुभाष चन्द्र नौटियाल, डा. प्रेम सिंह पोखरियाल, सुरेश रतूड़ी व डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल सहित हिमालय प्लांट के सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top