डीपी उनियाल
टिहरी : नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत गजा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय से पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया, नगर पंचायत गजा के हर चौराहे से लेकर घर घर पर तिरंगा लगाया गया था। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के गजा पहुंचते ही ढोल नगाड़ों से साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा नगर पंचायत गजा के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती व मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडी समिति नरेन्द्र नगर के अध्यक्ष बीर सिंह रावत , मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल ने किया , मुख्य अतिथि का स्वागत अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा व गजेन्द्र सिंह खाती, राजेन्द्र सिंह खाती, भगवान सिंह चौहान, राजेश रावत, रतन सिंह रावत सहित नगर पंचायत गजा के सभासद सुनील चौहान,गजा मंडल प्रभारी भगवती प्रसाद रतूड़ी ने किया ।



