राजेश पसरीचा
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश में पिछले कई दिनों से नशे कारोबारियों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही हैं जिससे युवाओं में भी नशे की लत लगने के कारण प्रदेश में अपराध भी बढ़ने लगे हैं जिसको लेकर उत्तराखण्ड पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश भर में नशे के विरुद्ध तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं इसमें जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान दिलीप सिंह कुंवर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश श्रीमान दिनेश चंद्र डोडी याल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए व अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए जिससे यातायात व्यवस्था को सही ढंग से चलाया जा सके दरअसल नेशनल हाईवे के चलते ठेली फड़ वालों ने मेन रोड पर अपने अपने दुकान लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित किया जा रहा है
जिससे कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं व जाम की स्थिति बनी रहती है जिसमें थाना रायवाला के थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी को अपने क्षेत्र में निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में सड़कों से अतिक्रमण को हटाया जाए व इसी के साथ ही स्कूलों व अन्य स्थानों पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र के समस्त शिक्षण संस्थानों में व समस्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ अभियान चलाकर जनता को नशे के दुषपरिणामों के बारे में जानकारी देने के साथ समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी जागरूक किया जाए जिसमें आदेश का पालन करते हुए थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी के नेतृत्व में सड़कों पर गलत तरीके से फड़ ठेली वालों को हटाया गया व भविष्य में अपने ठेली फड़ वहां लगाने को मना किया गया इसी के साथ ही छिद्दर वाला के इंटर कॉलेज में जाकर करीब 200 छात्र छात्राओं को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जिसमें नशीले इंजेक्शन ,ड्रग्स, व अन्य नशीले पदार्थ के सेवन से शारीरिक रूप से व मानसिक रोगों के बारे में
जानकारियां दी गई पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि ऐसे नशे के सेवन करने से शिक्षा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है व समाज में भी कहीं सम्मान नहीं रहता इसलिए अपने जीवन में कभी भी इस तरह के कार्य ना करें जिससे भविष्य में किसी प्रकार की हानि हो व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए भी मना किया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून श्रीमान दलीप सिंह कुमार के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाए जाने पर थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद पुजारी के नेतृत्व में समस्त क्षेत्र में अभियान चलाए जाने को लेकर स्थानीय जनता ने खूब प्रशंसा की एवं राज्य के पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया.


