तीर्थ नगरी हरिद्वार में कांवड़ियों की आस्था से दिखा भक्तिमय माहौल

Uk live
0

रिपोर्ट : राजेश पसरीचा 



हरिद्वार : देवभूमि उत्तराखंड के तीर्थ नगरी हरिद्वार में सावन की कांवड़ यात्रा में देश भर से लाखों की संख्या में शिव भक्त पवित्र गंगा जल भर भगवान शिव के जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं शिव भक्तों की आस्था से हरिद्वार के चारों ओर सिर्फ भोले के जयकारे सुनाई दे रहे हैं जिससे एक भक्तिमय माहौल बना हुआ है हरिद्वार के गंगा घाटों से लेकर शहर की सड़कों  गलियों में सिर्फ शिव भक्तों का रेला नजर आ रहा है कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में उत्तराखंड पुलिस प्रशाशन  पूर्ण रूप से नजर बनाए हुए हैं जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक श्रीमान अशोक कुमार जी स्वयं हरिद्वार में कांवड़ मेले की जानकारी ले रहे हैं इस वर्ष कांवड़ मेले में भारी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने पर उत्तराखण्ड सरकार एवं पुलिस प्रशाशन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है जिसके लिए उत्तराखंड शाशन प्रशाशन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी जिससे कांवड़ यात्रा को सफल बनाया जा सके हालाकि भारी संख्या में कांवड़ियों के आने पर स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे प्रशाशन द्वारा सभी स्कूलों में भी अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं जबकि हरिद्वार में इन दिनों व्यापारियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है हर वर्ष हरिद्वार के छोटे बड़े व्यापारियों को कांवड़ मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है इस वर्ष भगवान शिव की कृपा से तीर्थ नगरी हरिद्वार में चारों ओर अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस ने बताया कि हरिद्वार में सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top