Team uklive
टिहरी : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नई टिहरी मंडल पदाधिकारी बैठक मे मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी, मोर्चों के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री , शक्ति केंद्रों के संयोजक , सभी बूथो के अध्यक्ष, मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा मंडल की सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई.
बैठक में आज मुख्य वक्ता के रूप में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल प्रभारी नलिन भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया!
कार्यक्रम में केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में, वक्ताओं द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी बूथ पर हर कार्यकर्ता जनता को बताने का काम करेगा साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य खेम सिंह चौहान, शीशराम थपलियाल, जयेन्द्र पंवार, देवेंद्र दत्त बेलवाल, अनीता कंडियाल, लीला मखलोगा, निर्मला , ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, बिजलवान बिजल दास, अबरार अहमद, रामलाल नौटियाल, अनीता पैन्यूली, अनुसूया नौटियाल,बीना, मधु भट्ट, जसोदा रावत, विद्या नेगी, मीना सेमवाल, पंकज बरवाण, विमला खण्डका, तौफीक खान मनीष राणा पंचम तोपवाल गुरुप्रसाद चमोली, पवन शाह, मस्ता सिंह नेगी, मुनेद्र भट्ट दिनेश चौहान, घनानंद शर्मा विजय डोभाल सोहन सिंह चौहान सोहन लाल खंडेलवाल राकेश चौहान असगर अली दिनेश पुंडीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


