भाजपा प्रतापनगर मंडल द्वितीय की बैठक रजाखेत में आयोजित की गई

Uk live
0

Team uklive

नई टिहरी। भाजपा प्रतापनगर मंडल द्वितीय की बैठक रजाखेत में आयोजित की गई। उन्होंने पार्टी के महासंपर्क अभियान, प्रबुद्ध सम्मेलन से लेकर अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि महासंपर्क अभियान के दौरान हर बूथ पर कार्यकर्ताओं का पहुंचाना जरूरी है।

रजाखेत में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह नेगी, विस्तारक राजेंद्र व्यास ने घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान, प्रबुद्व सम्मेलन, पन्ना प्रमुख समेत अन्य गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने रजाखेत बूथ पर महासंपर्क अभियान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में झंडा और स्टीकर लगाकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। विधायक विजय सिंह पंवार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई है। उनका कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कर जनता को बताएं। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, महामंत्री राकेश पेटवाल, कृपाल सिंह चौहान, प्रभाकर भट्ट, लक्ष्मण रावत, भगवान राणा, पशुपति पेटवाल, जसवीर रावत, राजेंद्र रावत, विजय शाह, धनवीर नेगी, दाताराम बड़ोनी, नागेंद्र भट्ट, चिंतामणी ममगाईं आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top