रिपोर्टिंग : सत्य प्रकाश डोडियाल
घनसाली:: टिहरी गढ़वाल से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के द्वारा गठित उत्तराखंड विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौतम एवं संदीप गौड़ उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के द्वारा एकादशी बेसरियाल पत्नी स्वर्गीय मकान लाल बेसरियाल ग्राम बनेड़िया और गढ़ जिला टिहरी गढ़वाल को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व मकान बेश्रियाल जो कि उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष sc-st विभाग कांग्रेस एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद थे जिनकी मृत्यु हृदय गति रुक जाने के कारण विगत माह हुई थीउनकी धर्मपत्नी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बनाया गया जिस पर क्षेत्र की जनता एवं महिलाओं के द्वारा एकादशी बेसरियाल को बधाई दी गई .
बधाई देने वालों में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुन्नी देवी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे.

