यदि किसी क्षति ग्रस्त मकान/जमीन का प्रतिकर भुगतान कर दिया गया है तो भी भूमि की सुरक्षा करना सभी कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी: इवा आशीष श्रीवास्तव जिलाधिकारी

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

नई टिहरी : यदि किसी क्षति ग्रस्त मकान/जमीन का प्रतिकर भुगतान कर दिया गया है तो भी भूमि की सुरक्षा करना सभी कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी है यह बात जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-94 व 58 में सड़क चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण से हुए भू-धसाव के कारण Row (पंक्ति) से बाहर की परिसम्पत्ति की क्षति के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक के दौरान कही । 

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने बताया की  एन एच 94 व 58 के निर्माण एवं विस्तारीकरण से हो रहे भू- घसाव के सम्बन्ध में उनके द्वारा विगत 30 जुलाई 2021 को  निरीक्षण टीम गठित की थी।  टीम ने निर्धारित पंक्ति से बहार की परिसम्पतियों को हुए क्षति के आंकलन के सम्बन्ध में अपनी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की । जिस पर बीआरओ, एसएलओ व लोनिवि के अधिकारियों  के साथ विस्तृत चर्चा की गयी ।


बैठक में एन एच 94 व 58 के 23 गांवों के 31 प्रकरणों पर विस्तृत  चर्चा हुई।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रथम चरण में क्षति ग्रस्त मकानों का भुगतान किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने एडीएम/एसएल ओ को दिये वहीं क्षतिग्रस्त भूमि के सम्बन्ध में शासन द्वारा गाईड लाईन मांगने के भी निर्देश दिये। 


वहीं बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी / एस एल ओ को निर्देश दिये कि ऑल वेदर कार्य से हुई क्षति से सभी विभागो को डिविजन  वाईज जिनमे सड़क, विद्युत, पेयजल, सिचाई गुल अदि विभागों को पत्र प्रेषित करें, ताकि एन एच के विस्तारीकरण से  जितनी  भी परिसम्पत्तियों की क्षति हुई है व तत्कल उसका ब्यौरा आगामी 15 अक्टूबर तक उपलब्ध करा सकें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन मकानों के नीचे की जमीन धंस रही है उन स्थानो पर तत्काल सुरक्षा दीवार लगायी जाए। यदि किसी भवन की क्षति हो गयी तो उसका भुगतान तत्काल देने की प्रक्रिया शुरू करे, जिन स्थान का भुगतान दिया गया है, लेकिन शेष भूमि की सुरक्षा करना भी कार्यदायी संस्था की.जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में गांव या अन्य मकानों /भूमि की क्षति न हो ।


इस अवसर बीआरओ के लेपनेंट कर्नल समीर मदान, अपर जिलाधिकारी राम जी शरण शर्मा, ईई लोनिवि डीपी आर्य, व एम ए खान, कमान अधिकारी दिनेश कुमार, हरेन्द्र ओझा व राजस्व कर्मी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top