पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला का जाना अपूरणीय क्षति : राकेश राणा

Uk live
0

Team uklive

टिहरी : टिहरी गढ़वाल जिला पंचायत के 2 बार के पूर्व अध्यक्ष एवं  गुनसोला हाइड्रो पावर जनरेशन के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर रतन सिंह गुनसोला  का निधन देर रात्रि मैक्स हास्पिटल देहरादून में हो गया है! 

खबर सुनकर बहुत दुख हुआ भगवान पुण्य आत्मा को अपने  चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों को इस असहनीय दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।


 जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा  रतन सिंह गुनसोला एक कर्मठ ,मेहनती और अपार क्षमताओं के धनी व्यक्ति  थे।


 ऊर्जा के क्षेत्र में उन्होंने गाड़ गधेरो में पावर प्रोजेक्ट बनाकर जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की ओर जनपद के नाम रोशन किया।उनके निधन जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय छती है।

 हम परमपिता परमात्मा से पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। 

शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट सबल सिंह राणा राजेंद्र प्रसाद डोभाल उत्तम सिंह नेगी देवेंद्र नौटियाल दर्शनी रावत ममता उनियाल आशी रावत पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज सिंह राणा शांति प्रसाद भट्ट पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला कुलदीप सिंह पवार नरेंद्र चंद रमोला नरेंद्र सिंह राणा भगवती प्रसाद रतूड़ी कुंवर सिंह राणा पदम सिंह कुमाईं आदि कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top