घर घर कांग्रेस, गावँ गावँ कांग्रेस, कार्यक्रम के तहत गंगोत्री विधानसभा में जनसम्पर्क व पार्टी को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से पहुंचे प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी का पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने नगर आगमन पर किया स्वागत

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी : कार्यक्रम के तहत गंगोत्री विधानसभा में जनसम्पर्क व पार्टी को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से पहुंचे प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी का पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने नगर आगमन पर स्वागत किया। 

इस उपलक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल व् पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  द्वारा प्रेसवार्ता कार्यक्रम का आयोजन कर गंगोत्री विधानसभा की वर्तमान स्थिति व बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लिया। वही नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि राजेश धर्माणी कांग्रेस पार्टी के भीतर एक कद्दावर नेता के रुप में जाने जाते हैं। जिन्हें समय-समय पर कांग्रेस हाईकमान द्वारा विभिन्न चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दायित्व दिया जाता है। जिसे वे बखूबी निभाते आये है। 


नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा वर्ष 2018 में उत्तरकाशी नगर पालिका चुनाव के दौरान राजेश धर्माणी ने मेरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ को दिए थे। जिनके फलस्वरूप आज नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव जीतने में धर्माणी व पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण की नीति से विजय प्राप्त हुई।अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने प्रदेश सहप्रभारी व पूर्व गंगोत्री  विधायक विजयपाल सजवाण का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। 


वही प्रेस वार्ता करते हुए राजेश धर्माणी ने बताया कि वर्तमान भाजपा की सरकार ने मन की बात जनता पर थोपी हुई है। एक ही व्यक्ति अपनी बात जनता के बीच रख रहा है, किंतु कांग्रेस सदैव देश की मांग के अनुरूप कार्य करती है। वही प्रधानमंत्री मोदी ने 7 साल से अधिक के कार्यकाल में एक भी बार प्रेसवार्ता नही की जो लोकतंत्र पर कुठारघात है। वही 2022 के विधानसभा चुनावों में 50 से अधिक सीटों पर उत्तराखंड कांग्रेस जीतने की बात कही। साथ ही महगाई बेरोजगारी व भृष्टाचार, भाई-भतीजे अडानी के लिए काम कर रही भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन जनता ने बना लिया है जिसका आरम्भ गंगोत्री विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के चुनावी शंखनाद से हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के विभिन्न ग्राम सभाओं में महिलाओं माताओं व बुजुर्गों को सम्मानित करने का कार्य 

कांग्रेस पार्टी जोरों-शोरों के साथ कर रही है। साथ ही बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की ओर काम किया जा रहा है। धर्मेंद्र धर्माणि ने अध्यक्ष रमेश सेमवाल का आभार प्रकट करते हुए उनके कार्यकाल के दौरान किए जा रहे नगर को सुव्यवस्थित के कार्यों के लिए उन्हें व उनके बोर्ड सदस्यों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top