रिपोर्ट : सत्यप्रकाश ढौंढियाल
घनसाली:: विकासखंड भिलंगना विधानसभा घनसाली के बासर पट्टी के मध्य में स्थित अमृतसर बासर के क्षेत्रपाल देवता के प्रांगण में रविवार को विधानसभा घनसाली के 2022 के चुनाव के लिए बासर क्षेत्र वासियों ने अपनी आम सहमति अपने पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल के प्रति आस्था व्यक्त की और एकजुट होकर बासर क्षेत्र वासियों ने यह निर्णय लिया कि 2022 में बासर क्षेत्र के, क्षेत्र से एकमात्र प्रत्याशी दिनेश लाल को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान कर अपना विश्वास दिनेश लाल पर जताया है इस दौरान बचल सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात रंगकर्मी विशाल नैथानी रहे एवं इस कार्यक्रम में डॉ प्रकाश चंद्र अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग के साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त गांव के लोग मौजूद रहें जिसमे करण गांव अमृतसर मंडरा, छ तियारा ,केपार्स, गडरा , शिल्यूडी, धनसाणी ,सेम कपोल गो, श्रीकोट गांव ,चानी,कनार सिंह, पोनी, आदि गांव के प्रधान , जन प्रतिनिधि हुकम सिंह बिष्ट सरपंच, सहकारी समिति शाखा अमृतसर वासर मौजूद रहे । इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उदय सिंह नेगी , धनपाल बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कथैठ ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, राकेश बिष्ट प्रधान लासीयाल गांव के अलावा सैकड़ों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा टीम, महिला मंगल दल की सदस्य मौजूद रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बचल सिंह,रावत ने कहा कि क्षेत्र में अनेकों समस्या है जिसके लिए ऐसा प्रत्याशी हो जो कि हमारे पिछले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के द्वारा जो नहर निर्माण के लिए एक करोड़ की जो घोषणा की गई थी उस नहर निर्माण के लिए बांसर से करण गांव तक का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है छेत्र में अस्पताल की व्यवस्था नहीं है ,सड़कों की हालत गंभीर है.
क्षेत्र में कोई भी तकनीकी विश्वविद्यालय नहीं है और ना ही कोई विश्वविद्यालय है. बीस किलोमीटर दूर जाकर के उच्च शिक्षा के लिए बहू बेटियों और बच्चों को जाना पड़ता है उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र में कोई केन्द्र नहीं हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण या अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की कोई ऐसा केंद्र नहीं है क्षेत्र में अच्छी फसल की खेती है उत्पादन अच्छा है परंतु यहां पर कोई व्यवस्था नहीं हैं यहां पर कृषि विज्ञान केंद्र की आवश्यकता है ।
इन सारे जरूरतों, समस्याओं के निराकरण के लिए जो प्रतिनिधि प्रयास करेगा उसके लिए हम समर्पित है.
कहा कि सारे कार्यों के लिए दिनेश लाल को हम आज पूरे बासर क्षेत्र की जनता अपना समर्थन आशीर्वाद और सहयोग प्रदान करते है ।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विशाल नैथानी ने कहा विधानसभा क्षेत्र दस सालों से विभिन्न विकास कार्यों से वंचित है ।
जिसके आने वाले 2022 के समय में ऐसा विधायक चुने जो कि घनसाली की जनता के विकास के लिए अपना योगदान समर्पण भाव के साथ करेगा उसको जनता का आशीर्वाद मिलेगा । टिहरी महान कर्म वीरों की भूमि है जिन्होंने अपना जीवन बलिदान किया है ।उत्तराखंड आंदोलन के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके मूल्यों पर काम करना होगा उनकी जो सोच थी उसको साकार करना होगा ऐसा विधायक घनसाली को चाहिए जो व्यक्तिगत अपना विकास नहीं बल्कि जनता के विकास के लिए कार्य करें ।
बैठक में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के सदस्यों ने अपने विचार और अपनी सहमति पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल के प्रति जाहिर कर समर्थन दिया हैं ।



