बीजेपी की रैली के बाद कांग्रेस ने भी दिखाया दम

Uk live
1

 रिपोर्ट : गणेश पुजारा 


खटीमा : भारतीय जनता पार्टी की रैली के बाद आज कांग्रेसीयों ने भी दिखाया रैली का दम.

 मुख्यमंत्री बनने के बाद जब भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार खटीमा आगमन पर २४ तारीख को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त रैली का प्रदर्शन कर अपना दम दिखाया तो वही आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी बनने के बाद भुवन कापड़ी के प्रथम बार खटीमा आगमन पर जोरदार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत रैली का आयोजन किया जिसमें हजारों की तादाद में महिलाओं युवाओं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया आज कांग्रेसियों द्वारा टनकपुर रोड अमाउ पारीक  बैंकट हॉल   में  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी भूवनचंद्र कापड़ी   का भव्य  स्वागत किया. 

जनता की भीड़ देखकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गदगद दिखे जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,  पूर्व विधायक रामनगर रंजीत सिंह रावत रानीखेत विधायक करण मैहर,  जसपुर विधायक आदेश चौहान,  प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा शिल्पी अरोड़ा,  पूर्व सांसद  महेंद्र पाल,  पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदेश के सुपुत्र सुमित हृदेश अन्य पदाधिकारी सहित खटीमा  नगर अध्यक्ष  रवि भटनागर,  ब्लॉक अध्यक्ष  बॉबी राठौर,   रमेश रौतेला,  देवेंद्र कन्याल, नासिर खान, राशिद खान सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. 

 इस बार २०२२ में खटीमा विधानसभा सीट से कौन बाजी मारता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी या फिर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूवनचंद्र कापड़ी २०१७ में भी भुवन कापड़ी और पुष्कर सिंह धामी में कांटे की टक्कर थी. 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
  1. मिशन 2022 जय भाजपा तय भाजपा विजय भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जो युवा दिलों की धड़कन बन चुके हैं और बहुत कम कार्यकाल में वह सब कर रहे हैं जो कार्य जनहित के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं जिससे युवाओं का जोश और अत्यधिक बढ़ चुका है धामी जी के कार्यकाल से युवाओं में ही नहीं मातृशक्ति वृद्ध शक्ति यह सभी बढ़-चढ़कर धामी जी के साथ आगे आ रहे हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को जीतकर आगे बढ़ते बढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top