Team uklive
टिहरी : विकासखंड नरेंद्र नगर के ग्राम पंचायत थन्यूल बमणगांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कल शाम को मिला है । जिसकी सूचना ग्राम सभा प्रधान लक्ष्मी प्रसाद ने पोखरी बमणगांव के राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन सिंह जेठूडी को दी है । राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन सिंह जेठूडी वह राजस्व निरीक्षक श्री उपेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाती है । राजस्व निरीक्षक उपेन्द्र सिंह राणा का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है ।अज्ञात शव नेपाली मूल का होने की सम्भावना बताती जा रही है । शव को राजस्व पुलिस द्वारा पोस्ट मार्डम के लिए नई टिहरी बौराडी ले जाया गया । जहां पर 72 घंटे तक शिनाख्त करने वालों की प्रतीक्षा की जायेगी
अन्यथा उसके बाद लाश को लावारिस घोषित कर दफनाया जायेगा । पोखरी बमणगांव क्षेत्र में लाश मिलने पर जनता दहशत में हैं ।
मीना खाती अध्यक्ष नगरपंचायत गजा



