रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है जिसके तहत बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के प्रति जागरूक करने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा जाएगा.
हालांकि कोरोना के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक करने आए भट्ट एवं उनके तमाम नेताओं ने मास्क तक नहीं पहन रखा था ऐसे में पत्रकारों द्वारा इस बाबत सवाल पूछने पर उन्होंने सभी को नियम का पालन करवाने की बात भी कही.
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोविन्द रावत ने किया.
इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, गोविंद रावत, खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, नलिन भट्ट भूपेंद्र चौहान,गोपीराम चमोली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



