जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान सहित तेंतीस लोगों ने ली उजपा की सदस्यता
Uk live
अगस्त 17, 2021
0
रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : उत्तराखंड जन एकता पार्टी युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष चंबा रविन्द्र रावत ने तेतीस सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की. इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान ने उजपा की शक्रिय सदस्य लेकर पार्टी में शामिल हुए. मंगलवार को उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई टिहरी में रविन्द्र रावत ने विकास खण्ड चंबा की युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की. जिसमें विकास नेगी,राज रावत, प्रवीन सेमल्टी,मेगुल रावत, उपाध्यक्ष अर्जुन रावत, मनीष नेगी, महासचिव,पंकज नकोटी, रोहित शर्मा,शुभम भट्ट, विकास नकोटी सचिव, सुभाष नेगी कोषाध्यक्ष,के अलावा 21कार्यकारणी सदस्य घोषित हुए। कार्यकारिणी को संबोधित हुए रविन्द्र रावत ने कहा कि दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा में विकास किया नहीं विकास दिखाया है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी उत्तराखंड के लोगों ने दी और रोजगार बाहर के लोग पा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जुड़ना बड़ी बात नहीं जुड़ा रहना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि दिनेश धनै ने लोगों के चूल्हा जलने काम किया और मौजूदा विधायक ने उन चुल्हों पर पानी डालने का काम किया। सभी युवाओं ने प्रण लिया कि आगामी विधानसभा 2022 में राष्ट्रीय पार्टीयों की जमानत जब्त की जायेगी। पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान ने भी युवाओं से संगठित होकर अपने क्षेत्रीय दल उजपा को मजबूती प्रदान करने को कहा। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी दिनेश धनै, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिलाध्यक्ष महिला श्रीमती रागिनी भट्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धनवीर पुरूषोड़ा,जिला उपाध्यक्ष श्रीराम भट्ट, सभासद चंबा प्रशांत उनियाल,आदि मौजूद थे।