सीएम ने सुनी पीएम के मन की बात

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा 


खटीमा :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहाँ लगातार देश की जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ते है। वही आज एक बार फिर पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता से बात की।वही सीमान्त खटीमा दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात को सुना।


वीओ- सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा दौरे के दौरान पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मन की बात सुनने सीएम पुष्कर धामी के साथ खटीमा फाइबर कारखाना परिसर में मौजूद रहे। वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जहां लंबे समय से देश की जनता से मन की बात कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं वही आज एक बार फिर उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया है। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न पहलुओं को जांच होते हैं उन लोगों में ऊर्जा का संचार भी इस माध्यम से करते हैं। वही पीएम मोदी ने अपील करी है कि नमो ऐप के माध्यम से देश के वह लोग जो कि कुछ नया करना चाहते हैं 


वह अपने उस बातों को नमो ऐप के माध्यम से पीएम से साझा कर सकते हैं। निश्चित ही मन की बात देश की जनता को नई प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम करती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top