रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, जूनियर संघ की अध्यक्ष जगबीर खरोला के नेतृत्व मे प्राथमिक विद्यालय जूनियर की शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई.
चन्द्रवीर नेगी ने बताया कि इस कोरोना काल मे शिक्षको की काफी समस्याएं थी जिनको लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई जिसमे उन्होंने सकारात्मक रुख रखा.
वार्ता में जिला मंत्री मोनिंदर राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय रमोला, सुनील डबराल, उमेद नेगी, जगदीश नौटियाल आदि लोग उपस्थित थे.


